
16 खिलाड़ियों के बीच था कॉम्पिटीशन
विजडन की वेबसाइट ने अपने पोल में क्रिकेट फैन्स से सवाल किया है कि पिछले 50 सालों में भारतीय टीम के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाज का नाम लें। विजडन इंडिया ने अपने फेसबुक पेज पर भारत के बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज के लिये पोलिंग करवाई जो कि कई चरणों में हुआ। इस पोल में कुल 16 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को चुना गया था।
इस पोल के सेमीफाइनल में राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने जगह बनाई थी। पोल के आखिरी चरण के लिये राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने गावस्कर-कोहली को एलिमिनेट किया।

कौन है भारत का बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज
विजडन इंडिया की ओर से कराये गये इस पोल के आखिरी चरण में राहुल द्रविड़ ने सचिन तेंदुलकर को हराकर 50 सालों में बेस्ट इंडियन टेस्ट बल्लेबाज के खिताब को नाम किया। इस पोल के दौरान राहुल द्रविड़ ने सचिन तेंदुलकर को काफी करीब से हराया।
इस दौरान राहुल द्रविड़ के फेवर में कुल 52 प्रतिशत वोट पड़े जबकि सचिन तेंदुलकर के खाते में 48 प्रतिशत वोट पड़े। इस पोल के आखिरी चरण में करीब 11 हजार 400 फैन्स ने हिस्सा लिया था और इन्ही के वोट की बदौलत राहुल द्रविड़ ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ कर पहला स्थान हासिल कर लिया।

तीसरे नंबर पर गावस्कर ने कोहली को हराया
गौरतलब है कि तीसरे पायदान के लिए मुकाबला सुनील गावस्कर और विराट कोहली के बीच था, जिसमें सुनील गावस्कर ने बेहद करीबी अंतर से विराट कोहली को हराया। सुनील गावस्कर को जहां 50.5 प्रतिशत वोट मिले तो वहीं पर विराट केाहली को 49.5 प्रतिशत वोट मिले।
आपको बता दें कि अगर टेस्ट क्रिकेट में आंकड़ों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन बनाए जबकि राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों में 13288 रन बनाये। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 51 शतक लगाये हैं तो द्रविड़ ने भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
