
आमिर खान निभाएं उनका किरदार
राहुल द्रविड़ दरअसल एक शो में गए हुए थे जहां उनसे ये सवाल किए गए।जब उनसे पूछा गया कि उनकी बायोपिक में मुख्य भूमिका में किसे होना चाहिए तो उन्होंने मुस्कुराते हुए आमिर खान का नाम लिया।

सचिन हैं बेस्ट
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साक्षात्कार में राहुल द्रविड़ से कई सारे सवाल किए गए।जब राहुल से उनकी बल्लेबाजी को रिप्लेस करने की बात पूछी गई तो उन्होंने सचिन का नाम लिया।

भुवनेश्वर कुमार और कागिसो रबाडा की प्रशंसा
मौजूदा समय में अच्छी गेंदबाजी के सवाल पर राहुल कहते हैं कि अगर वह इस समय खेल रहे होते तो दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का सामना करना पसंद करते। भारतीय गेंदबाजों में से चुनाव पर उन्होंने भुवनेश्वर कुमार का नाम लिया। उन्होंने कहा कि नई गेंद से भुवनेश्वर कुमार का सामना करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।


Click it and Unblock the Notifications
