राहुल द्रविड़ को आया MIT स्पोर्ट्स एनालिटिक्स कॉन्फ्रेंस में बुलावा, साथ में होंगे ये दिग्गज

नई दिल्लीः भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को एमआईटी स्पोर्ट्स एनालिटिक्स कॉन्फ्रेंस से बुलावा आया है। एमआईटी अमेरिका का एक टॉप का इंस्टिट्यूट है जो कि विश्व स्तर का है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि एमआईटी क्रिकेट पर एक डिस्कशन पैनल को होस्ट कर रहा है।

राहुल द्रविड़ इस समय भारत के क्रिकेट में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं और वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर हैं। एमआईटी में यह कॉन्फ्रेंस 8 अप्रैल और 9 अप्रैल को होगी और इसकी थीम होगी- शो मी द डाटा। इस बात की जानकारी सोमवार को जारी हुई प्रेस रिलीज में दी गई है।

आपको बता दें इसके लिए राहुल द्रविड़ को अमेरिका जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस होगी जहां पर राहुल द्रविड़, गैरी क्रिस्टन और ईशा गुहा जैसे क्रिकेटरों के साथ शामिल रहेंगे। गैरी क्रिस्टन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज है जिन्होंने भारतीय टीम की कोचिंग भी की है। जब भारत ने 2011 में वर्ल्ड कप जीता तब गैरी क्रिस्टन ही कोच थे। इसके अलावा गुहा इंग्लैंड के लिए खेल चुकी हैं और इस समय एक कॉमेंटेटर है और अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं।

डेल टेक्नॉलॉजी के डायरेक्टर आलोक आर सिंह इस पैनल डिस्कशन को मॉडरेट करेंगे। वे अमेरिका के यूथ क्रिकेट डेवलपमेंट में सक्रिय तौर पर जुड़े हुए हैं। क्रिकेट के बारे में हाई प्रोफाइल डिस्कशन इस खेल के विश्लेषण के इर्द-गिर्द घूमेगा जहां पर आधुनिक क्रिकेट को लेकर कई बिंदुओं पर बात होगी और इंडियन प्रीमियर लीग जैसी प्रमुख T20 प्रतियोगिताओं पर भी चर्चाएं होंगी। अन्य खेल जिन पर चर्चाएं होंगी वे हैं बास्केटबॉल, फुटबॉल बेसबॉल, इन खेलों में जो तकनीक इस्तेमाल होती रही है उनका इस्तेमाल क्रिकेट में करने या फिर क्रिकेट को उनसे क्या सीखना चाहिए इस पर भी बात होगी। कई ऐसी लीग हैं जिनमें तकनीक काफी एडवांस रही है जैसे कि एनएफएल, एमएलबी, एनबीए और उन्होंने उनको दुनिया भर में लोकप्रियता दिलाने में भूमिका अदा की है।

Story first published: Tuesday, April 6, 2021, 8:37 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+