For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

द्रविड़ ने भारत का नया हेड कोच बनने के लिए किया आवेदन, लक्ष्मण को मिल सकती है NCA हेड की पोस्ट

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की टीम इंडिया के मुख्य कोच के आवेदन की अंतिम तिथि आ गई है। बीसीसीआई ने एनसीए के लिए मुख्य कोच, बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच, क्षेत्ररक्षण कोच और स्पोर्ट्स साइंस के प्रमुख समेत कई पदों के लिए आवेदन मांगे थे। हेड कोचिंग के लिए राहुल द्रविड़ को नंबर एक दावेदार बताया जा रहा है और मंगलवार को सामने आयी रिपोर्ट के अनुसार राहुल द्रविड़ ने इस पद के लिये औपचारिका रूप से आवेदन कर दिया है। आवेदन करने के साथ ही राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के नये हेड कोच बनने के लिए नंबर एक दावेदार बन गये हैं। द्रविड़ को टक्कर देने के लिए उनके आसपास भी कोई नहीं है।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कुछ दिनों पहले पुष्टि की थी कि द्रविड़ ने अभी तक इस भूमिका के लिए अपनी मंजूरी नहीं दी है और इसके बजाय अवसर के बारे में सोचने के लिए कुछ समय मांगा है। द्रविड़ ने भारत क्रिकेट में अंडर-19 और भारत ए के मुख्य कोच के रूप में काम किया है। वह कुछ महीने पहले एक अस्थायी मुख्य कोच के रूप में श्रीलंका भी गए थे।

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इकॉनामिक टाइम्स के साथ बात करते हुए कहा,'जी हां, राहुल द्रविड़ ने आवेदन के लिय तय सीमा के आखिरी दिन हेड कोच के लिये एप्लाई कर दिया है। एनसीए में उनके साथी रहे पारस महाब्रे ने गेंदबाजी कोच के लिये और अभय शर्मा ने फील्डिंग कोच के लिये पहले ही आवेदन कर दिया था। उनकी एप्लिकेशन महज औपचारिकता है।'

द्रविड़ वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। अगर द्रविड़ हेड कोच बनेंगे तो यह पोस्ट खाली हो जाएगी जिस पर वीवीएस लक्ष्मण के काबिज होने की संभावनाएं हैं। हालांकि कुछ दिन पहले ही रिपोर्ट आई थी लक्ष्मण ने इस पोस्ट के लिए इंकार कर दिया है। पर रिपोर्ट यह भी थीं कि द्रविड़ ने कोच पद के लिए हामी भर दी है। बाद में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इन सब बातों से इंकार किया है। इसलिए रिपोर्ट के आधार पर कुछ कहना गलत होगा।

गांगुली, द्रविड़ और लक्ष्मण 2000 के दशक में भारतीय टीम की रीढ़ रहे हैं। ये टीम एक बार फिर से बनती हुई दिखाई दे रही है। केवल सचिन तेंदुलकर ही ऐसे होंगे जो उस दौर के महान बल्लेबाज होने के बावजूद भारतीय क्रिकेट में किसी बड़ी भूमिका में नहीं होंगे। हालांकि फैंस को इंतजार है कि सचिन भी किसी भूमिका में दिखे लेकिन सुनील गावस्कर की तरह शायद सचिन इन सब चीजों से हमेशा दूर रहने वाले हैं।

Story first published: Tuesday, October 26, 2021, 19:50 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+