oi-Ishwar
मुंबई। कांग्रेस उपाध्यक्ष
राहुल गांधी आज
सचिन तेंदुलकर का खेल देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम जाएंगे। गौर हो कि सचिन अपने करिअर का आखिरी और दो सौवां मैच खेल रहे हैं। अत: उन्हें अंतिम बार देखने का उत्साह जितना आम दर्शकों में हैं, उतना ही प्रमुख हस्तियों में।
कल सचिन को देखने के लिए आमिर खान आये थे, वह आज भी स्टेडियम में मौजूद हैं, खास बात है कि उन्होने वही टी शर्ट पहन रखी है जो कि कल पहनी थी। आमिर ने हर्षा भोगले और रवि शास्त्री के साथ कमेंट्री भी की थी। उम्मीद की जा रही है कि कुछ अन्य प्रमुख हस्तियां भी आज वानखेड़े स्टेडियम आ सकती हैं।
सचिन कल 38 रन बनाकर नाबाद रहे थे। दर्शकों को उम्मीद है कि वह आज एक बड़ा स्कोर करेंगे।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, November 15, 2013, 9:45 [IST]
Other articles published on
Nov 15, 2013