For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अंकित केसरी की मौत से दुखी राहुल घोष के सिर में बल्ड का थक्का जमा

कोलकाता। अभी कोलकातावासी क्रिकेटर अंकित केसरी की मौत से उबर भी नहीं पाये हैं कि एक और बंगाल के क्रिकेट खिलाड़ी राहुल घोष को मैच के दौरान गंभीर चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल के सिर के बाएं हिस्से में चोट लगी है, हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि राहुल की हालत स्थिर है लेकिन फिर भी राहुल की हालत को लेकर हर कोई चितिंत है।

राहुल के घरवालों का कहना है कि राहुल पहले से ही अपने साथा अकिंत केसरी की मौत से मानसिक रूप से परेशान था, ऐसे में उसका चोटिल होना उसके लिए काफी गड़बड़ कर सकता है।

राहुल घोष को मंगलवार को अपनी टीम कोलाकाता पुलिस और विजय स्पोर्ट्स के बीच खेले जा रहे सेकेंड डिवीजन लीग मैच में क्षेत्ररक्षण करने के दौरान गेंद से चोट लगी। राहुल कवर क्षेत्र में क्षेत्ररक्षण कर रहे थे। इसके बाद उन्हें तत्काल मध्य कोलकाता स्थित नाइटेंगल अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका सिटी स्कैन कराया गया जिससे पता चला कि राहुल के सिर के बाएं हिस्से में ब्लड जम गया है।

राहुल के सिर के बाएं हिस्से में ब्लड जम गया है

डॉक्टर के अनुसार राहुल की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें अगले सात से आठ दिन निरीक्षण में रखा जाएगा। राहुल अभी ठीक से ना तो बोल पा रहे हैं और ना ही उन्हें ठीक से कुछ याद आ रहा है।

राहुल अभी ठीक से ना तो बोल पा रहे हैं और ना ही उन्हें ठीक से कुछ याद है

राहुल की हालत से पूरा क्रिकेट जगत डरा हुआ है क्योंकि कोलकाता के जाधवपुर विश्वविद्यालय स्टेडियम में ईस्ट बंगाल और भवानीपुर के बीच खेले जा रहे बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के नॉकआउट मैच के दौरान शुक्रवार को चोट लगने के बाद इसी अस्पताल में भर्ती 20 वर्षीय अंकित की सोमवार सुबह मौत हो गई थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+