IND vs NZ: वेलिंगटन में जीत के बावजूद शार्दुल ठाकुर को है इस बात का अफसोस, हुए नाराज
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज में वेलिंगटन को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वेलिंगटन में खेला गया यह मैच एक बार फिर से सुपर ओवर में गया। वेलिंगटन से पहले तीसरे टी20 मैच में भी भारतीय टीम ने हैमिल्टन में सुपर ओवर खेला था जहां पर वह मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी की वजह से पहुंचा था। वेलिंगटन मुकाबले में भी भारत हार के मुहाने पर खड़ा था लेकिन शार्दुल ठाकुर के 20वें ओवर में शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की।
और पढ़ें: IND vs NZ: अनलकी टिम साउथी का खुलासा, बताया-सुपर ओवर में उन्हीं से क्यों कराई जाती है गेंदबाजी
स्काई स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर में आखिरी ओवर में 2 सेट बल्लेबाजों के क्रीज पर मौजूद होने के बावजूद 7 रन नहीं बनने दिया और इस प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
और पढ़ें: IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, बाहर हुआ यह खिलाड़ी

पिछले मैच की सीख ने वेलिंगटन की जीत में निभाई अहम भूमिका
मैच के बाद शार्दुल ठाकुर ने कहा कि वेलिंगटन में जीत के पीछे हैमिल्टन की जीत ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि पिछले मैच में हमने सीखा था कि आखिरी समय तक उम्मीद नहीं खोनी चाहिये और हमने चौथे मैच में यही किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने के बाद ठाकुर ने कहा, 'मुझे अच्छा लग रहा है हम इसी तरह के रोचक मुकाबलों के लिए खेलते हैं। पिछले दो मैचों में हम इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकते थे। पिछले मैच से हमने सीखा था कि उम्मीद कभी नहीं खोनी चाहिए। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर विकेट मिलने से काफी फायदा हुआ क्योंकि इससे वो नर्वस हो गए।'

जीत के बावजूद शार्दुल ठाकुर को इस बात का अफसोस
उल्लेखनीय है कि शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी टीम के लिये अहम योगदान दिया। जब भारतीय टीम लगातार विकेट खोकर लड़खड़ा रही थी तब शार्दुल ठाकुर ने 15 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए।
मैच के बाद उन्होंने कहा, 'मैंने बल्ले से अच्छा योगदान दिया जिससे टीम को मदद मिली, लेकिन मुझे और खेलना चाहिए था। उम्मीद है कि अगले मैच में ऐसा कर सकूं।'

कुछ ऐसा घटा था शार्दुल ठाकुर का ओवर
20वें ओवर में जीत के लिये कीवी टीम को सिर्फ 7 रन की दरकार थी, हालांकि शार्दुल ठाकुर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत कीवी टीम सिर्फ 6 रन ही बना सकी और 4 विकेट खो दिये जिसकी वजह से मैच एक बार फिर सुपरओवर में पहुंचा और भारतीय टीम ने सुपरओवर में जीत हासिल की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
