Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल में शर्मनाक प्रदर्शन के लिए विराट कोहली ने मांगी माफी

नई दिल्ली। इस सीजन में जिस तरह से आरसीबी की टीम एक के बाद एक लगातार मैच हार रही है उसके बाद टीम के कप्तान विराट कोहली को खुद आगे आना पड़ा है। विराट कोहली ने टीम के खराब प्रदर्शन पर टीम के फैंस से मांफी मांगी है। आरसीबी की टीम अभी तक कुल 10 मैच हार चुकी है, टीम को केकेआर के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है और टीम के शीर्ष क्रम के विस्फोटक बल्लेबाज एक बार फिर से कुछ खास करने में विफल रहे हैं।

10 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा

10 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा

जिस तरह से आरसीबी की टीम इस सीजन में शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है उसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी, मौजूदा समय में आरसीबी की टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है। आठ टीमों में आरसीबी की टीम पांच अंकों के साथ आठवे स्थान पर है। टीम ने अभी तक इस सीजन में कुल 13 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 10 में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच में बारिश की वजह से दोनों ही टीमों को 1-1 अंक हासिल हुआ है।

पिछली बार फाइनल तक पहुंची थी आरसीबी

पिछली बार फाइनल तक पहुंची थी आरसीबी

वहीं अगर पिछले सीजन की बात करें तो विराट कोहली की अगुवाई में आरसीबी की टीम उपविजेता रही थी और फाइनल मुकाबले में उसे सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि आरसीबी की टीम ने आजतक एक भी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं किया है। इस बार के आईपीएल सीजन में आरीसीबी का सफर 14 मई को खत्म हो जाएगा, टीम का आखिरी मुकाबला 14 मई को दिल्ली डेयर डेविल्स के साथ है।

15 मिलियन लोगों से मांगी माफी

15 मिलियन लोगों से मांगी माफी

केकेआर के खिलाफ जिस तरह से आऱसीबी को हार का सामना करना पड़ा था उसके बाद खुद विराट कोहली ने ट्विटर पर टीम के प्रशंसकों को उनकी टीम का समर्थन करने के लिए शुक्रिया अदा करते हुए टीम के खराब प्रदर्शन पर फैंस से मांफी मांगी है। कोहली ने अपने 15 मिलियन फैंस से टीम के खराब प्रदर्शन के लिए माफी मांगी है।

सभी विस्फोटक बल्लेबाज फेल

सभी विस्फोटक बल्लेबाज फेल

इस बार के आईपीएल में आरसीबी की टीम के बल्लेबाज बुरी तरह से विफल हुए हैं, टीम के सबसे घातक बल्लेबाज क्रिस गेल, लगातार कम स्कोर पर आउट हुए, वह लगातार दो बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। आरसीबी के खिलाफ 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 29 गेंद रहते ही चार विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। यही नहीं सुनील नरेन ने आईपीएल की सबसे तेज पचासा भी जड़ दिया, उन्होंने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+