Pics: विराट को यूं चियर करने पहुंची थीं अनुष्का
बैंगलुरू। भले ही सोमवार को आईपीएल मुकाबले में भले ही बैंगलुरू की टीम सनराईजर्स से हार गई हो लेकिन फिर भी इस टीम के हॉट कपल ने सबका दिल मोह लिया। जी हां हम बात कर रहे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की।
जिनको देखने के लिए मैच देखने आये दर्शक काफी बेकरार दिखे। हालांकि विराट कोहली तो मैदान में थे और अनुष्का शर्मा दर्शक दीर्घा में , फिर भी लोगों को उन्हें देखकर सुखद एहसास हो रहा था। मैच के दौरान अनुष्का शर्मा को कई बार विराट कोहली को चियर करते दिखायी दीं लेकिन फिर भी विराट की टीम जीत नहीं पायी। फिलहाल वो मैच के बाद भी वो विराट कोहली के साथ बस में साथ नजर आयीं।
मालूम हो कि कप्तान डेविड वार्नर (57) और शिखर धवन (नाबाद 50) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत सनराइजर्स ने सोमवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया। रॉयल चैलेंजर्स से मिले 167 रनों के लक्ष्य को सनराइजर्स ने दो विकेट खोकर 17.2 ओवरों में 172 रन बनाकर हासिल कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

