कर्नाटक मंत्री के घर छापे में मिले 300 करोड़, तीन दिन तक हुई गिनती
बेंगलुरू। तीन दिन की जांच के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार के घर और उनके अन्य परिसरों से करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित आय का पता लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें करीब 100 करोड़ रुपये डीके और उनके परिवार के इन्वेस्टमेंट, प्रॉपर्टी, जूलरी और कैश हैं, जबकि अन्य 200 करोड़ रुपये जूलरी, शिक्षा और डीके शिवकुमार से जुड़ी अन्य कंपनियों के हैं।
आपको बता दें कि शिवकुमार ही शहर के बाहरी इलाके में एक रिजॉर्ट में गुजरात से लाए गए 44 कांग्रेस विधायकों की मेजबानी कर रहे हैं। शनिवार को जब सर्च ऑपरेशन जारी था, शिवकुमार को उनके घर से जाने की इजाजत थी। इस दौरान डीके शिवकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैंने किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया है, सच सामने आएगा। मैं आप सभी से दस्तावेजों के साथ मिलूंगा। पहले पंचनामा बाहर आने दीजिए।'
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक आयकर विभाग ने कर चोरी के मामले में शिवकुमार के 64 ठिकानों और संपत्तियों पर बुधवार को तलाशी ली थी, जिससे राजनीतिक तूफान आ गया था। आयकर अधिकारियों ने कहा कि मंत्री से जुड़ी संपत्तियों की तलाशी के दौरान 11करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
