Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज ने सानिया मिर्जा को कहा- हाय हाय मिर्ची, फिर मिला ऐसा मजेदार जवाब

नई दिल्ली। युवराज सिंह जब मैदान पर उतरते थे तब भी वो अपने प्रदर्शन को फैंस का दिल खुश करते रहते थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी युवराज ने फैंस से दूरी नहीं बनाई। सोशल मीडिया के जरिए युवराज आए दिन अपने पल या खास बातें फैंस से जाहिर करते रहते हैं। वहीं ट्विटर पर भी हंसी-मजाक भरे पोस्ट लिखते रहते हैं, लेकिन सबका ध्यान उस समय युवराज ने अपनी ओर खींच लिया जब उन्होंने सानिया मिर्जा को हाय हाय मिर्ची कहकर बुलाया।

ऐसे दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

दरअसल, भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी 15 नवंबर को 33 साल की हो गई हैं। इस खास माैके पर उन्हें खेल जगत से ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं। लेकिन सबकी अलग रही युवराज की। युराज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सानिया के साथ एक खूबसूरत तस्वीर सांझा की। उन्होंने सानिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- हाय हाय मिर्ची, जन्मदिन मुरारक मेरी सबसे अच्छी दोस्त, ढेर सारा प्यार सानिया मिर्जा।

सानिया ने दिया ऐसे जवाब

युवराज के इस विश का जवाब सानिया ने भी मजेदार तरीके से दिया। सानिया ने युवराज को मोटू कहते हुए शुक्रिया कहा। यह कोई पहला माैका नहीं जब युवराज-सानिया एक दूसरे के लिए ऐसे कमेंट करते हों। इससे पहले भी दोनों एक दूसरे पर मजेदार कमेंट करते दिखे हैं। हालांकि इस बार ट्विटर यूजर्स ने युवराज पर चुटकी लेना शुरू कर दी। यूजर्स ने युवराज से कहा- प्यार, प्यार होता है , उसमे पुराना कुछ नही होता...बस याद ताजा करने की बात है क्यों पाजी।

शोएब की 2010 में हुई थी सानिया

शोएब की 2010 में हुई थी सानिया

सानिया और शोएब पहली बार ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट शहर में एक होटल में मिले थे। पहली मुलाकात के बाद ही शोएब का दिल सानिया के लिए धड़कने लगा और वह उनसे मिलने के बहाने ढूंढने लगे। 2010 में सानिया ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट शहर में टूर्नामेंट खेलनी गईं थीं और शोएब भी अपनी टीम के साथ वहीं थे। तब सानिया और शोएब की फिर से मुलाकात हुई और जब सानिया और शोएब की दोस्ती की खबर सानिया के पिता को लगी तो उन्होंने शोएब को डिनर पर बुला लिया। इसके बाद शोएब और सानिया एक-दूसरे के काफी क्लोज हो गए। दोनों ने 12 अप्रैल 2010 को शादी की थी।

Story first published: Friday, November 15, 2019, 20:05 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+