विश्व कप में खेल रही महिला क्रिकेटरों को समय से पहले प्रमोशन देगा रेलवे
नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाग ले रही उन महिला क्रिकेटरों के प्रमोशन की घोषणा की है जो रेलवे में नौकरी कर रही हैं। इन सभी महिला क्रिकेटरों को समय से पहले प्रमोशन दिया जा रहा है।
विश्व कप में भाग ले रही 15 में से कप्तान मिताली राज और उपतकप्तान हरमनप्रीत कौर समेत 10 महिला क्रिकेटर रेलवे से जुड़ी हुई हैं। समय से पहले प्रमोशन के साथ साथ इन महिला क्रिकेटरों को रेसवे नकद पुरुस्कार भी देगा।
रेलवे स्पोर्टस प्रमोशन बोर्ड की सचिव रेखा यादव ने कहा, 'माननीय रेल मंत्री, श्री सुरेश प्रभु ने भारतीय टीम को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने रेलवे से जुड़ी उन ,भी महिला क्रिकेटरों के प्रमोशन की घोषणा की है जो अभी विश्व कप का हिस्सा है। हमारी एक्सटैंट नीति के तहत इन्हें नकद पुरुस्कार भी दिए जाएंगे।'
मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के अलावा एकता बिश्ट,पूनम रावत,वेदा कृष्णमूर्ति,पूनम यादव,सुषमा वर्मा,मोना मेशर्म, राजेश्वरी गायकवाड़ और नूजहट परवीन रेलवे से जुड़ी महिला क्रिकेटर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
