विश्वकप के फाइनल के बाद क्लार्क लेंगे वनडे से संन्यास

मेलबर्न। रविवार को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच में फाइनल खेला जायेगा, दोनों ही देशों के लिए करो या मरो वाले इस खेल के बाद आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क एक दिवसीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे, आस्ट्रेलियाई कप्तान ने आज यह ऐलान किया। हालांकि वो क्लार्क टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे।

मालूम हो कि साल 2003 से क्लार्क वन डे मैच खेल रहे हैं। आस्ट्रेलियाई कैप्टन ने फाइनल मैच की पूर्व संध्या पर अपने संन्यास का ऐलान किया। अपने संन्यास का ऐलान करते हुए क्लार्क ने कहा कि मुझे अभी पता चला कि कल मेरा 245वां वनडे होगा, इतने लंबे समय तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बड़े सम्मान और गर्व की बात है और इस बात के लिए मैं ऊपर वाले का, अपने देश का और देश की जनता का शुक्रगुजार हूं जिनके प्यार और सम्मान ने मेरे खेल को निखारा।

अरे क्लार्क साहब बतायेंगे अपने सेक्स.....ओह सॉरी सक्सेस का राज??

मालूम हो कि क्लार्क ने आस्ट्रेलिया के लिए 244 वनडे खेले हैं जिसमें उन्होंने 44.42 की औसत से 7907 रन बनाये हैं। क्लार्क ने 73 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में आस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाली और इनमें से 49 में आस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है और उनकी कप्तानी में पहली बार आस्ट्रेलिया विश्वकप का फाइनल खेलने जा रहा है।

Story first published: Saturday, March 28, 2015, 11:39 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+