Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

माइकल वॉन ने दिया विदेशी खिलाड़ियों के साथ किए गए करार को रद्द करने का सुझाव

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को विदेशी खिलाड़ियों के साथ किए गए करार रद्द करने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि कोविड-19 से प्रभावित मौजूदा सत्र को छोटा करने के अलावा अगले दो साल तक विदेशी खिलाड़ियों के करार को रद्द करने पर विचार करना चाहिए ताकि लागत को कम किया जा सके। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण ईसीबी ने पहले ही एक जुलाई तब सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

इस फैसले का मतलब हुआ कि काउंटी मुकाबले के नौ दौर के मैचों का आयोजन नहीं हो सकेगा। इससे काउंटी टीमों को आठ अरब रुपए से अधिक का नुकसान होगा। वॉन ने एक कार्यक्रम में कहा, 'आपको हर उस चीज पर नजर रखनी होगी जहां से आप कुछ बचत कर सकते है।' उन्होंने कहा, 'परंपरावादी लोगों को इससे परेशानी हो सकती है लेकिन ये अभूतपूर्व समय हैं।'

उन्होंने कहा, 'क्या अगले दो वर्षों में आप चार दिवसीय मैचों को बिना विदेशी खिलाड़ी के नहीं देख सकते हैं?' कई काउंटी टीमों ने पहले ही विदेशी खिलाड़ियों के करार को रद्द कर दिया है जिसमें भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन भी शामिल है। वॉन 2003 से 2008 तक इंग्लैंड का नेतृत्व किया था।

उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप को 14 से 10 मैच का करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा, 'चार दिवसीय मैच में खर्च होता है। अगले दो साल तक आप 14 की जगह 10 मैच करा सकते है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई परेशानी होनी चाहिए।'

Story first published: Tuesday, April 28, 2020, 20:23 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+