Singapore Open 2019: सेमीफाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु को मिली करारी हार
नई दिल्ली। सिंगापुर ओपन से भारत की बड़ी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा गया है। भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल से बाहर हो गईं हैं। इस मैच में सिंधु पूरी तरह से फॉर्म से बाहर दिखाई दी, यहां तक कि वे अपने मुकाबले में ठीक से टिक तक नहीं पाईं। सिंधु जापान की नोजोमी ओकुहारा से सीधे मुकाबलों में 7-21, 11-21 से हार गईं।
रियो ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु इस सत्र का अपना दूसरा सेमीफाइनल खेल रही थीं और उन्हें 37 मिनट तक चले मुकाबले में पूर्व विश्व चैंपियन ओकुहारा से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि सिंधु इससे पहले दो मुकाबलों में नोजोमी को हरा चुकी हैं।
इन दोनों के बीच हुआ 2017 विश्व चैंपियनशिप का फाइनल आज भी याद किया जाता है। 110 तक मिनट तक चला ये मुकाबला महिला एकल बैडमिंटन खेल के बेस्ट मैचों में गिना जाता है। इस मुकाबले के बाद से सिंधु नोजोमी 6 बार भिड़ चुकी हैं जिसमें भारतीय शटलर के नाम 4 जीत आई हैं। इस मैच में भी दोनों खिलाड़ियों से एक ओर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद थी लेकिन मैच की शुरुआत से ही सिंधु लड़खड़ाती हुई नजर आईं।
आपको बता दें ओकुहारा को अब सिंगापुर ओपन में टॉप खिलाड़ी ताई त्जू यिंग से भिड़ना होगा। इससे पहले ओकुहारा ने क्वार्टर फाइनल मैच में एक अन्य स्टार भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल को हराकर झटका दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
