अगर भारतीय होते तो कौन से गेंदबाज होते जोफ्रा आर्चर, किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। गुरूवार से आईसीसी विश्व कप 2019 का पहले मुकाबले के साथ ही क्रिकेट के महाकुंभ का शंखनाद हो जाएगा। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले इस मैच के साथ क्रिकेट एक अलग रोमांच को छूता हुआ नजर आएगा। 30 मई से होने वाले इस मैच में सबकी नजरें वेस्टइंडीज में पैदा हुए जोफ्रा आर्चर पर टिकी होंगी जो इंग्लैंड के लिए अपना पहला विश्व कप खेल रहे हैं।
24 साल के इस गेंदबाजी ऑलराउंडर को क्रिकेट में अगली बड़ी चीज माना जा रहा है। तूफानी गति के इस गेंदबाज ने भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के बारे में अपने विचार प्रकट किए हैं। आर्चर का मानना है कि वे ईशांत शर्मा के साथ काफी समानताएं रखते हैं और शर्मा की कुछ क्वालिटी को अपने में भी अपनाना चाहते हैं। आर्चर ने ईशांत शर्मा के साथ कुछ समय पिछले साल तब बिताया था जब वे ससेक्स की ओर से काउंटी चैंपियनशिप में खेले थे। ईशांत शर्मा जहां टेस्ट क्रिकेट में भारत के स्थापित गेंदबाज हैं, वहीं वे विश्व कप की भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। लेकिन वे स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर टीम में बने हुए हैं।
आर्चर ने ईशांत के बारे में बात करते हुए कहा, 'ईशांत ने ससेक्स में पिछली गर्मियां हमारे साथ बिताई थी और वे काफी हद तक मुझे अपनी ही याद दिलाते हैं। वे गेंद को अंदर की ओर स्विंग कराते हैं और बाहर की तरफ उनको ज्यादा स्विंग नहीं मिलती है, इसलिए मुझे लगता है हम एक जैसे है, वह लंबे भी हैं। अगर मैं एक भारतीय गेंदबाज बनना चाहता तो फिर ईशांत शर्मा ही बनता।'
आपको बता दें कि आर्चर आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे और उन्होंने अपने तेजी व यॉर्कर गेंदों के चलते बहुत कम समय में ही क्रिकेट की दुनिया में नई ख्याति हासिल कर ली है। आर्चर से विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
