Ind VS WI 2nd T20 : बारिश की वजह से बेनतीजा रहा मैच, वेस्टइंडीज ने 1-0 से जीती सीरीज
फ्लोरिडा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 क्रिकेट सीरीज़ का दूसरा और अंतिम मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बेनतीजा रहे इस मैच के साथ ही भारत का सीरीज ड्रॉ कराने का सपना भी टूट गया।
2nd T20I. It's all over! Play suspended due to rain https://t.co/KSIixe31i7 #WIvInd @Paytm
— BCCI (@BCCI) August 28, 2016
यह भी पढ़ें : Ind VS WI T2o LIVE: बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ मैच, बारिश ने डाला खलल
इस मैच के ड्रॉ रहने की वजह से वेस्टइंडीज ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा लिया है। आपको बता दें कि 27 अगस्त को खेले गए पहले मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 1 रन के मामूली अंतर से हरा दिया था। इस मैच के रद होने के पीछे एक वजह यह भी रही कि अमरीका के इस मैदान पर सुपर-सॉपर ही नहीं था। कवर्स भी सीमित ही थे। इस वजह से मैदान सुखाया नहीं जा सका और रेफरी ने मैच रद करा दिया।
आज के मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। आज गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए कप्तान के भरोसे को नहीं तोड़ा। स्टुअर्ट बिन्नी की जगह खेल रहे अमित मिश्रा ने बेहतरीन गेंदबाजी दिखाई और तीन विकेट झटके। इसी वजह से भारत वेस्टइंडीज को महज 143 रनों के कुलयोग पर रोकने में सफल रहा।
मोहम्मद शमी, आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। वेस्टइंडीज की ओर से इस मैच में भी जॉनसन ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन अमित मिश्रा की एक गेंद वह समझ नहीं सके और आउट हो गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर कैरीबियन खिलाड़ी पवेलियन चलते गए।
यह भी पढ़ें : भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 मुकाबले का आंखों देखा हाल जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
भारत को इस मैच में जीतने के लिए महज 144 रनों की ही दरकार थी। लेकिन भारतीय पारी के दो ओवर ही पूरे हुए थे कि बारिश ने खलल डाल दिया।
इसके बाद कई बार कोशिश हुई कि मैच दोबारा शुरू हो सके लेकिन यह मुमकिन नहीं हो पाया और आखिरकार भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के हाथों निराशा ही लगी। टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम ने 1-0 से इस सीरीज़ को अपने नाम कर लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

