Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस खिलाड़ी को युजवेंद्र चहल ने चुना 'चहल टीवी' का सबसे खराब गेस्ट

नई दिल्ली। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ना सिर्फ मैदान पर अपना दम दिखाते हैं बल्कि सोशल मीडिया पर फनी अंदाज दिखाने में भी सबसे आगे रहते हैं। 'चहल टीवी' चैनल क्रिकेट जगत में सबसे खास प्रोग्राम साबित हुआ जहां चहल अपने साथी खिलाड़ियों का इंटरव्यू लेते हैं। वो ना सिर्फ मैच से जुड़ीं बल्कि फनी सवाल भी करते हैं। हर क्रिकेटर चहल टीवी पर आने के लिए बेताव रहता है।'चहल टीवी' में अबतक रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलवा वह बहुत सी बड़ी शख्सियतों की मेजबानी कर चुके हैं। हाल ही में चहल से एक सवाल पूछा गया कि उनके टीवी पर आने वाला बेस्ट और सबसे खराब खिलाड़ी कौन था तो उन्होंने इसके जवाब में रोहित शर्मा और केदार जाधव का नाम लिया।

युजवेंद्र चहल से क्रिकबज के शो के दौरान चहल टीवी को लेकर सवाल पूछा गया। चहल ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रोहित शर्मा 'चहल टीवी' के बेस्ट गेस्ट थे। वहीं उन्होंने कहा, केदार जाधव इस शो के सबसे खराब खिलाड़ी थे। उन्होंने बताया कि केदार जाधव के 'चहल टीवी' का सबसे खराब गेस्ट क्यों चुना है। उन्होंने कहा, ''वह बात करते जा रहे थे। उन्हें ऐसा लग रहा था कि 'चहल टीवी' 30 मिनट के लिए है।''

युजवेंद्र चहल ने कहा, ''वह माही भाई (धोनी) को शो पर लाना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए कई बार कोशिशें भी कीं। लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान ने हमेशा ही इनकार कर दिया। 2019 विश्व कप के दौरान मैं उनका इंटरव्यू करना चाहता था, लेकिन वह तैयार नहीं हुए।''

रोहित शर्मा चहल टीवी पर कई बार आ चुके हैं। दोनों क्रिकेटरों के बीच अच्छे रिश्ते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को ट्रोल करने से भी बाज नहीं आते। टीम इंडिया के लिए रोहित की परफॉर्मेंस हमेशा शानदार होती है। वहीं, केदार जाधव 'चहल टीवी' पर मार्च 2019 में आए थे। उस समय उन्होंने 87 गेंदों पर 81 रनों की पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी। उन्होंने भारत को जीत दिलाने के लिए धोनी के साथ 141 रनों की साझेदारी की थी।

Story first published: Tuesday, April 28, 2020, 14:25 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+