कोहली ने अपने 'द्रोणाचार्य' राज कुमार शर्मा को अवार्ड के लिए दी बधाई
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने कोच और गुरू राज कुमार शर्मा को द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए मुबारक बाद दी है।
आपको बता दें कि देश को अहम और अच्छे खिलाड़ी देने वाले कोच को सम्मानित करने के लिए भारत सरकार की ओर से द्रोणाचार्य अवार्ड दिया जाता है। इस बार ये अवार्ड कोहली के कोच राज कुमार शर्मा के अलावा जिमनास्ट दीपा करमाकर के गुरू बिश्वेश्वर (बीएस) नंदी और महाबीर सिंह को कुश्ती (लाइफटाइम) को दिया जायेगा।
कोहली ने अपने कोच और गुरू को ट्विटर के जरिये मुबारकबाद दी है, आपको बता दें कि कोहली ने बचपन से लेकर आज तक कोच राजकुमार शर्मा से ही ट्रेनिंग ली है और इसमें किसी को शक नहीं कि इस कोहली को विराट बनाने वाले राजकुमार शर्मा ही हैं, ये अवार्ड 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में महामहिम प्रणव मुखर्जी के हाथों दिये जायेंगे।
देखें Tweet
Congratulations Raj Kumar Sir.
— Virat Kohli (@imVkohli) 23 August 2016
All the hard work behind the bigger picture never gets noticed. (1/2)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
