ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए रैना कप्तान
ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान सुरेश रैना को सौंपी गई है, जबकि विराट कोहली टीम के उप कप्तान होंगे. कोडइकनाल में चयनसमिति की बैठक में यह फ़ैसला किया गया है.
महेंद्र सिंह धोनी समेत कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.
धोनी के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर, ज़हीर ख़ान, युवराज सिंह, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह और गौतम गंभीर भी टीम में शामिल नहीं किए गए हैं.
ज़िम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम त्रिकोणीय एक दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. इस प्रतियोगिता की तीसरी टीम श्रीलंका की है.
इसके अलावा भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ दो ट्वेन्टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलेगी.
श्रीलंका, भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच त्रिकोणीय प्रतियोगिता 28 मई से शुरू होगी.
सुरेश रैना (कप्तान), विराट कोहली (उप कप्तान), मुरली विजय, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा, यूसुफ़ पठान, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, विनय कुमार, अशोक डिंडा, पंकज सिंह, अमित मिश्रा, प्रज्ञान ओझा और नमन ओझा
दो ट्वेन्टी-20 मैचों के लिए पीयूष चावला भी टीम का हिस्सा होंगे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
