जब स्मिथ का साथ देने के लिए कोहली ने दर्शकों को लताड़ा, क्रिकेट जगत में हुई थी प्रशंसा
नई दिल्ली। विराट कोहली ने आज ही के दिन यानी कि पिछले साल 9 जून को अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए आईसीसी विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दिलाई थी। भारत ने आस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया था। कोहली के बल्ले से 82 रन भी निकले लेकिन इसके अलावा मैच के दाैरान उन्होंने खेल भावना दर्शाते हुए सभी फैंस का दिल भी जीत लिया था। दरअसल, स्टीव स्मिथ जब बाउंड्री पर खड़े थे तो भारतीय फैंस उनके खिलाफ धोखेबाज-धोखेबाज कहकर नारेबाजी करने लगे कि तभी बल्लेबाजी कर रहे कोहली दर्शकों को लताड़ लगाते नजर आए।

स्मिथ के लिए तालिया बजाने को कहा
दरअसल, कोहली ने स्मिथ का बचाव किया और उन्होंने भारतीय दर्शकों से ऐसा नहीं करने का मैदान से ही इशारा किया। कोहली ने दर्शकों से अनुरोध किया कि वो हूटिंग करने की बजाय स्मिथ के लिए तालियां बजाएं। वहीं कप्तान कोहली के इस व्यवहार से स्टीव स्मिथ काफी खुश हुए और उन्होंने कोहली के पास आकर उनकी पीठ थपथपाई। यह सारी घटना उस समय घटी जब हार्दिक पंड्या के आउट होकर बाहर जाने के दौरान स्मिथ जब थर्ड मैन पर फिल्डिंग के लिए गए थे। कप्तान कोहली ने बाद में कॉन्फ्रेंस में दर्शकों की तरफ से माफी भी मांगी थी।

ICC ने भी की थी प्रशंसा
कप्तान कोहली के इस व्यवहार को देखकर खासकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब तारीफ करते दिखे थे। आईसीसी ने भी खुद यह वीडियो ट्वीट करके कोहली की प्रशंसा की थी। गाैर हो कि साल मार्च 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में कप्तान स्टीव स्मिथ और बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने मिलकर गेंद से छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की थी। तीनों पर 1 साल का बैन लगा था। जब स्मिथ-वाॅर्नर ने मैदान पर वापसी की तो उन्हें फैंस के भद्दे कमेंट्स का शिकार भी होना पड़ा था।
|
धवन ने ठोका शतक
वहीं अगर इस मैच की बात करें तो भारत ने ओपनर शिखर धवन के शतक की मदद से आस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया था। धवन ने 109 गेदों में 117 रनों की पारी खेली, जिसमें 16 दनदनाते चाैके शामिल रहे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 352 रन जड़े थे। विश्व कप में भारत का यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर था। इसके जवाब में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के अर्धशतक के बावजूद कंगारू टीम रन 50 ओवर में 316 रन ही बना सकी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
