Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

थरूर-मोदी विवाद पर बीसीसीआई में मतभेद

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता तथा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला द्वारा शुक्रवार को थरूर के प्रति समर्थन जताए जाने के बाद यह बात सामने आने लगी है कि एकजुटता संबंधी दावों के बावजूद बीसीसीआई के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

एक तरफ जहां मोदी लगातार कह रहे हैं कि बीसीसीआई के बीच किसी प्रकार का मतभेद नहीं है वहीं शुक्ला ने साफ कर दिया है कि वह और उनकी पार्टी थरूर के साथ है क्योंकि उनके पास अपने सांसद पर संदेह करने का 'कोई जायज कारण' नहीं है।

शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब और डेक्कन चार्जर्स के बीच धर्मशाला क्रिकेट मैदान पर खेले जाने वाले मुकाबले के लिए यहां पहुंचे मोदी ने गग्गल हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से कहा कि इस विवाद को लेकर बीसीसीआई में एकजुटता है।

मोदी ने कहा, "बीसीसीआई के सदस्यों के बीच किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। आईपीएल मैच पुनर्निधारित कार्यक्रम के तहत खेले जाएंगे और सरकार को जरूरत संबंधी हर जानकारी मुहैया कराई जाएगी।"

इधर, थरूर ने शुक्रवार को विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के बीच लोकसभा में स्वीकार किया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। इस पर शुक्ला ने कहा कि थरूर की बात से पार्टी पूरी तरह सहमत और संतुष्ट है।

शुक्ला ने कहा, "हमारे पास थरूर पर शक करने का कोई जायज कारण नहीं है। उन्होंने सदन के पटल पर अपनी बात रख दी है और यह मुद्दा यहीं पर खत्म हो जाता है।"

मुंबई स्थिति बीसीसीआई के मुख्यालय में आयकर विभाग द्वारा की गई जांच के बारे में पूछे जाने पर शुक्ला ने कहा, "हमारे यहां भी दस्तावेजी और पैसे के लेन-देन संबंधी काम होते हैं और आयकर को उनकी जांच का पूरा अधिकार है। बीसीसीआई और आईपीएल आयकर विभाग के साथ है और उसे पूरा समर्थन और सहयोग दे रहा है। उन्हें जांच का पूरा अधिकार है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+