नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश ओलम्पिक संघ (बीओए) के अध्यक्ष अब्दुल मुबीन ने दिल्ली में अक्टूबर महीने में आरंभ होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों पर सोमवार को संतुष्टि जाहिर की।
मुबीन, जो कि बांग्लादेश के सैन्य प्रमुख भी हैं, ने राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी से सोमवार को मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, "शेरा, सही दिशा में जा रहा है।" ज्ञात हो कि शेरा राष्ट्रमंडल खेलों का शुभंकर है।
उन्होंने कहा, "तैयारियों से मैं वास्तव में प्रभावित हूं।"
मुबीन भारतीय थल सेना के अध्यक्ष मेजर जनरल दीपक कपूर के विशेष आमंत्रण पर दिल्ली आए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।