Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस वजह से अनुष्का शर्मा की 'ऐ दिल है मुश्किल' पर आया विराट का दिल

नई दिल्ली: विराट कोहली को अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हुए बहुत कम देखा गया है। वैसे इसमें कोई ताज्जुब नहीं है क्योंकि वह जितनी क्रिकेट खेलते हैं शायद ही कभी उनको अपने निजी जीवन के बारे में बात करने का समय मिलता है। भारत के क्रिकेट कप्तान यकीनन दुनिया के सबसे व्यस्त क्रिकेटरों में से एक हैं और उन्हें खेल से विराम लेते हुए बहुत ही कम देखा गया है। 31 वर्षीय कोहली 2017 की शुरुआत के बाद से भारत के सभी प्रारूपों में अलग ही लेवल पर निखरकर सामने आए हैं।

कोहली ने हाल ही में अपने निजी जीवन पर कुछ खुलासे किए और कुछ दिलचस्प सवाले के जवाब दिए। इंडिया टुडे से बात करते हुए, क्रिकेट सुपरस्टार ने खुलासा किया कि कैसे वह और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया ट्रोलिंग से निपटते हैं। उन्होंने अनुष्का के साथ उनके रिलेशन के शुरुआती दिनों के बारे में बात से लेकर शादी के बाद के रिश्तों पर खुलकर बातें की।

बातचीत के दौरान, विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की एक्टिंग वाली अपनी पसंदीदा फिल्म का भी खुलासा किया। वैसेअभिनेत्री ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी हिट फ़िल्में दी हैं, लेकिन 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म से उनके पति सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। कोहली ने कहा कि उन्हें फिल्म में अनुष्का का किरदार बहुत पसंद आया और उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके साथ हमेशा रहेगी।

"ऐ दिल है मुश्किल। मेरे लिए वह किरदार मेरा सबसे पसंदीदा किरदार है। मैं अब भी अक्सर कभी-कभी Youtube खोलकर बैठ जाता हूं और देखता हूं कि कब उसे (अनुष्का के किरदार) कैंसर हुआ है और रणबीर (कपूर) वापस आ गए हैं। वह गीत मेरे दिल में है।

एक अन्य सवाल के जवाब में, उन्हें अपनी मां द्वारा तैयार पसंदीदा व्यंजन चुनने के लिए कहा गया। फिटनेस फ्रीक बनने से पहले बड़े होने के दौरान कोहली एक बड़े फूडी थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने फिर भी अपनी मां के हाथ के बनाए राजमा चावल को अपनी पसंदीदा डिश के रूप में चुना जो वे कभी भी खा सकते हैं।

Story first published: Sunday, December 1, 2019, 15:41 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+