Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस तेज गेंदबाज ने बिना रन दिए झटके 10 विकेट, एक हैट्रिक भी शामिल

जयपुर। क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनते हैं और टूट जाते हैं। कई रिकॉर्ड ऐसे भी होते हैं जिनको तोड़ना तो दूर की बात उसके आस पास भी जाना नामुमकिन सा लगता है। कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड 15 साल के तेज गेंदबाज ने अपने नाम किया है। महज 15 साल के युवा गेंदबाज ने अपने शानदार खेल की बदौलत शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उसने बिना कोई रन दिए टीम के सभी 10 विकेट झटकने के जबरदस्त कीर्तिमान अपने नाम किया है।

स्थानीय टूर्नामेंट में किया कारनामा
राजस्थान में खेले गए मैच में युवा गेंदबाज आकाश चौधरी ने टी-20 मैच के दौरान एक भी रन दिए बिना 10 विकेट अपने नाम किए हैं। दिशा क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए आकाश ने यह शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने यह कारनामा पर्ल अकादमी के खिलाफ स्वर्गीय भंवर सिंह टी-20 टूर्नामेंट के दौरान करके दिखाया है। यह टूर्नामेंट स्थानीय मैदान के मालिक की ओर से अपने दादा की याद में आयोजित कराया गया था।

महज 36 रन में सिमटी टीम
पर्ल अकादमी की ओर से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मैच मे पर्ल अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कररने का फैसला लिया और दिशा क्रिकेट अकादमी को 156 रन के स्कोर पर रोकने में सफलता हासिल की। दिशा अकादमी ने 20 ओवर में 156 रन बनाए। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पर्ल अकादमी की पूरी टीम 36 रन पर सिमट गई। इस शानदार जीत का श्रेय मुख्य रूप से आकाश चौधरी को जाता है।

हैट्रिक भी अपने नाम की
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश चौधरी ने पहलले ही ओवर में दो विकेट अपने नाम किए, जिसके बाद अगले ओवर में उन्होंने फिर से दो विकेट अपने नाम किए। चौधरी ने अपने तीसरे ओवर मे तीन विकेट और चौथे ओवर में चार विकेट लेकर पूरी टीम को पवेलियन रवाना कर दिया। इस दौरान आकाश चौधरी ने एक भी रन नहीं दिए। इस शानदार गेंदबाजी में आकाश चौधरी ने एक हैट्रिक भी अपने नाम की। आकाश चौधरी का जन्म 2002 में राजसस्थान-उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे भरतपुर में हुआ है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+