For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या राजस्थान रॉयल्स IPL 2020 के प्लेऑफ में बना सकती है अपनी जगह?

नई दिल्ली। आईपीएल में प्लेऑफ की रेस काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है। 50 लीग मैच हो जाने के बाद भी अभी तक प्लेऑफ की चार टीमों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। मुंबई इंडियंस एकमात्र ऐसी टीम है जो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकी है बाकी की 6 टीमों का प्लेऑफ में स्थान अभी तक पक्का नहीं हो सका है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स एकमात्र ऐसी टीम है जो प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह से बाहर हो गई है। शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में जिस तह से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार जीत दर्ज की उसके बाद प्लेऑफ की रेस और भी दिलचस्प हो गई है।

राजस्थान रॉयल्स की उम्मीद
राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो फिलहाल वह अंक तालिका में पांचवे नंबर है जबकि पंजाब की टीम चौथे नंबर पर है। 13 मैचों में से 6 मैच जीतकर राजस्थान की टीम के पास 12 अंक हैं। ऐसे में राजस्थान का आखिरी लीग मुकाबला कल यानि 1 नवंबर को कोलकाता नाईट राइडर्स से होना है। लिहाजा प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान की टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। हालांकि इस मैच में जीत के बाद भी राजस्थान की प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं होगी। लेकिन बाकी की टीमों का प्रदर्शन काफी अहम होगा। अगर चौथे पायदान के लिए दो या उससे अधिक टीमें 14 अंक के साथ प्लेऑफ की दावेदारी पेश करती हैं तो रन रेट के आधार पर राजस्थान की उम्मीदें जिंदा रहेंगी।

आरसीबी-दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति
आरसीबी के अगले दो मैच सनराईजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के साथ है। ऐसे में अगर आरसीबी सनराईजर्स हैदराबाद को मात देती है तो 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी, जबकि सनराईजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली के अगले दो मैच सनराईजर्स हैदराबाद के अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। लिहाजा आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का मुकाबला काफी अहम होगा।

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 14:08 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+