For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राजस्थान की टीम को हैदराबाद का जवाब, 'इनकी बिरयानी कैंसल कर दीजिए, इनके लिए दाल-बाटी ही ठीक है'

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में हैदराबाद की टीम ने जिस तरह से जीत दर्ज की उसके बाद टीम के हौसले काफी बुलंद हैं। इस बार आईपीएल बिना मैदान में दर्शकों के खेला जा रहा है, ऐसे में सभी टीमें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फैंस के जुड़े रहने और उनका मनोरंजन करने की हर संभव कोशिश कर रही है। राजस्थान के खिलाफ मैच में शानदार 8 विकेट से जीत के बाद टीम के ट्विटर हैंडल से राजस्थान की टीम को जवाब देते हुए जो ट्वीट किया गया है वो वायरल हो रहा है।

दरअसल सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से हैदराबाद की टीम को लेकर तंज कसते हुए मजाकिया अंदाज में एक ट्वीट किया गया था, लेकिन इस ट्वीट का जवाब हैदराबाद की टीम ने कल के मैच में शानदार जीत के बाद दिया है। 11 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद की टीम को पांच विकेट से हराया था, इस मैच मे राहुल तेवतिया ने शानदार पारी खेली थी, जिसकी बदौलत हैदराबाद की टीम यह मैच हार गई थी। मैच में जीत के बाद राजस्थान की टीम ने ट्वीट कर लिखा था, हेलो जोमैटो, हम एक बड़ी हैदराबादी बिरयानी ऑर्डर करना चाहते हैं, पता, रॉयल मिराज।

राजस्थान रॉयल्स के इस ट्वीट का रिप्लाई कल के मैच में 8 विकेट से जीत के बाद हैदराबाद की टीम ने दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की ओर से ट्वीट कर लिखा गया, हमारे दोस्त का बिरयानी ऑर्डर कैंसल कर दीजिए क्योंकि वह इतना मसाला बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। उनके लिए दाल बाटी ही की बेहतर होगी। हैदराबाद की टीम की ओर से किया गया ट्वीट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि कल के मैच में राजस्थान की टीम ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे हैदराबाद की टीम ने आसानी से 19वे ओवर में ही महज दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था।

Story first published: Friday, October 23, 2020, 11:30 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+