Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट ने खोला राज,आखिर क्यों करते हैं क्रिस गेल से नफरत?

नयी दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली ने ये कहकर सबको चौंका दिया कि वो क्रिस गेल से नफरत करते हैं। आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम में विराट कोहली और वेस्ट इंडीज़ आतिशी बल्लेबाज क्रिस गेल, दोनों शामिल हैं। ऐसे में आईपीएल के आगाज से चंद पहले ही विराट ने क्रिस गेल के प्रति नफरत का खुलासा किया।

आप चैंकिए मत। दरअसल ये बात विराट ने मजाक में कही और इसके पीछे वजह भी दी। आरसीबी की दो जर्सी के लांचिग के मौके पर विराट ने कहा कि उन्हें साथी खिलाड़ी क्रिस गेल से नफरत हो गई है। हालांकि बाद में यही नफ़रत समर्थन में बदल गई।

कोहली ने मजाकिया लहजे में कहा कि हम गेल से नफ़रत करते हैं क्योंकि उन्होंने हमें हराया। लेकिन उसके बाद हम सबने वेस्ट इंडीज़ की जीत के लिए ही प्रार्थना कर रहे थे। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हराकर उसे बाहर कर दिया और खुद फाइनल जीतकर विश्वविजेता बन गई।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+