लारा को अपने साथ जोड़ना चाहता है सरे
समाचार पत्र 'द गार्जियन' ने बीबीसी स्पोर्ट्स के हवाले से खबर दी है कि क्लब ने लारा को संन्यास तोड़कर ट्वेंटी-20 क्रिकेट खेलने के लिए तैयार करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
लारा ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उसके बाद से उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।
पत्र ने क्लब के प्रवक्ता के हवाले से लिखा है, "हम लारा को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वह एक बल्लेबाज और अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे।"
लारा इन दिनों इंग्लैंड में हैं और अभ्यास भी कर रहे हैं। वापसी के संदर्भ में उनकी सरे के क्रिकेट मैनेजर क्रिस एडम्स और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल शेल्डन से बात चल रही है।
लारा ने संन्यास के बाद कुछ वक्त तक बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) का दामन थामा था लेकिन मुंबई चैम्प्स टीम के कप्तान और एक बल्लेबाज के तौर पर वह बुरी तरह नाकाम रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications