For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केकेआर की हार के बाद राजस्थान रॉयल्स ने रवींद्र जडेजा का इस तरह से अदा किया शुक्रिया

नई दिल्ली। कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के हीरो रहे रवींद्र जडेजा ने केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर ब्रेक लगा दिया है। जिस तरह से जडेजा ने मैच में आतिशी पारी की बदौलत केकेआर के हाथ से जीत को खींचकर सीएसके के खेमे में डाला, उसके बाद सीएसके के फैंस जरूर खुश होंगे। सीएसके के फैंस के अलावा रवींद्र जडेजा की पारी से राजस्थान रॉयल्स की टीम भी काफी खुश है और राजस्थान की टीम की ओर से ट्वीट करके जडेजा को बधाई दी गई है साथ ही शुक्रिया भी अदा किया गया है।

केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 173 रन का टार्गेट रखा था। इस टार्गेट का पीछा करते हुए सीएसके की टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अंत के दो ओवरों में चेन्नई की टीम को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे, लेकिन रवींद्र जडेजा ने इस स्कोर को बेहद आसान बना दिया और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। 19वें ओवर में जडेजा ने 19 रन बनाए। सीएसके को जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रन बनाने थे। केकेआर के कप्तान ओएन मोर्गन ने कमलेश नागरकोटी को गेंद थमाई। लेकिन ओवर में दो छक्के लगाकर जडेजा ने केकेआर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

सीएसके की जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्वीट करके लिखा गया, एक बार का रॉयल हमेशा रॉयल रहता है। बता दें कि रवींद्र जडेजा ने आईपीएल में अपनी शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ की थी। 2008 में अंडर -19 विश्वकप जीतने के बाद जडेजा राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा बने थे। कल के मैच में केकेआर के हारने की वजह से राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा है, यही वजह है कि राजस्थान की टीम की ओर से ट्वीट करके जडेजा का शुक्रिया अदा किया गया है। हालांकि सीएसके प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो गई है, लेकिन इस मैच में जीत से ना सिर्फ सीएसके फैंस में खुशी है बल्कि राजस्थान की उम्मीदें अभी जिंदा हैं।

Story first published: Friday, October 30, 2020, 11:40 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+