SRH vs RR Match Preview: दर्शकों को देखने को मिलेगा 'हाईवोल्टेज' मुकाबला, हैदराबाद चाहेगा जीत
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 का 45वां मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है। दर्शकों को 'हाईवोल्टेज' मैच देखने को मिलेगा क्योंकि दोनों टीमें प्लेआफ में बने रहने के लिए भिड़ेंगे। राजस्थआन अगर हारी तो उन्हें पूरी तरह से प्लेऑफ से बाहर होना पड़ेगा। हैदराबाद 10 मैचों में 10 अंकों के साथ चाैथे स्थान पर है, जबकि राजस्थान 11 मैचों में 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होगी। पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी तो हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान पर 5 विकेट रहते कोलकाता को हराया था। लेकिन इस बार राजस्थान चाहेगी कि अपने घर हैदराबाद को हराकर हिसाब बराबर किया जाए। राजस्थान ने पिछले मैच में कोलकाता को हराकर जीत हासिल की थी। राजस्थान ने प्लेआफ के लिए कोलकाता का खेल बिगाड़ा है लेकिन अब यह टीम हैदराबाद का खेल भी बिगाड़ सकती है। स्टीव स्मिथ चाहेंगे कि हर हाल में हैदराबाद को जीत दिलाकर प्लेऑफ का रास्ता आसान किया जाए।
दोनों टीमों का स्क्वाड इस प्रकार है-
राजस्थान रॉयल्सः अंजिंक्य रहाणे (कप्तान), धवल कुलकर्णी, स्टुअर्ट बिन्नी, स्टीवन स्मिथ, जोस बटलर, वरुण आरोन, जयदेव उनादकट, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, मनन वोहरा, प्रशांत चोपड़ा, एश्टन टर्नर, ईश सोढ़ी, कृष्णप्पा गौतम राहुल श्रेयस गोपाल, लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, महिपाल लोमरोर, शुभम रंजन, ओशेन थॉमस, जोफ्रा आर्चर, रियान पराग, आर्यमान बिड़ला, सुधेशान मिडी
सनराइजर्स हैदराबादः शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, मार्टिन गप्टिल, रिद्धिमान, साक्षी श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्दार्थ कौल, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, केन विलियमसन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, शाहबाज नदीम, विजय शंकर, संदीप शर्मा, रिकी भुई, दीपक हुड्डा, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी, राशिद खान, राशिद खान अहमद, अभिषेक शर्मा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
