IND vs SA: भारत की ऐतिहासिक जीत पर कोहली के मुरीद हुए दिग्गज खिलाड़ी, सचिन-सहवाग ने ऐसे दी बधाई
नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया। मैच के चौथे दिन फॉलोऑन का सामना करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम अपनी दूसरी पारी में महज 189 रनों पर सिमट गई। मेहमान टीम के लिए दूसरी पारी में डीन एल्गर (48) ने सबसे ज्यादा रन बनाए, जिनके बाद उप-कप्तान टेम्बा बावुमा (38) ही भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक सके। मेजबान टीम की ओर से उमेश यादव और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। रविचंद्रन अश्विन को दो सफलता मिली। यह पहला मौका था जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन कराया है। पहली पारी में नाबाद 254 रन बनाने में वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। तीसरा टेस्ट मैच रांची में 19 अक्टूबर से खेला जाएगा।
और पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: महज 53 रन पर ऑल आउट हुई यह टीम, जानें किसने कहां जीता मैच
टीम इंडिया की शानदार जीत पर क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गजों ने अपने अंदाज में बधाई दी और उनके शानदार प्रदर्शन को सराहा।
|
सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई
सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया- ' घर में लगातार 11वीं टेस्ट सीरीज जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।'
|
सहवाग ने विश्व रिकॉर्ड पर दी बधाई
वहीं, वीरेंदर सहवाग ने ट्वीट किया- घर में लगातार 11वीं टेस्ट सीरीज जीतने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए भारतीय टीम को बधाई। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 200 अंक हासिल करने वाली पहली टीम बनीं।शानदार शुरुआत।
|
मोहम्मद कैफ ने जताई खुशी
मोहम्मद कैफ ने बधाई देते हुए कहा, आखिर में यह बहुत आसान रहा। घर में भारत की लगातार 11वीं टेस्ट सीरीज जीत। विराट कोहली की क्लास बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों की शानदार मेहनत। बधाई हो टीम इंडिया।
|
भारत में दूसरों के लिए खेलना कितना मुश्किल
हर्षा भोगले ने टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया- आपने दिखाया कि भारत में खेलना दूसरी टीमों के लिए कितना मुश्किल काम है।
|
टेस्ट में बेस्ट है भारतीय टीम
विनोद कांबली ने ट्वीट किया- भारत ने जिस अंदाज में खेला, वह मुझे बेहद पसंद आया। अब दुनिया को मान लेना चाहिए कि भारत इस वक्त बेस्ट टेस्ट टीम है। हम हर विभाग में बेहतरीन रहे।
|
साहा के मुरीद हुए वीवीएस लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण ने भी टीम इंडिया की इस रिकॉर्ड जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया- पूरे मैच में गेंदबाजों ने शानदार किया। रिद्धिमान साहा के सभी कैच शानदार रहे।
यह 2013 से लेकर अब तक भारत की घर में लगातार 11वीं सीरीज जीत है। इससे पहले भारत और आस्ट्रेलिया के नाम घर में सबसे अधिक 10-10 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकार्ड था। 2013 से लेकर अब तक भारत ने 32 टेस्ट मैच खेले हैं और 25 मे जीत हासिल की है जबकि सिर्फ एक मैच में उसे हार मिली है। पुणे में 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार मिली थी।
और पढ़ें: 4 भारतीय खिलाड़ी जो हैं घरेलू मैचों में सुपरस्टार पर फिर भी टीम इंडिया में पहुंचने का इंतजार
इस जीत से भारत को 40 अंक मिले है और वह आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में 200 अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है। सीरीज के पहले मैच में भारत ने 203 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
