For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB vs RR: आरसीबी के खिलाफ रॉबिन उथप्पा ने रचा इतिहास, नाम किया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 33वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया जहां पर आरसीबी की टीम ने आखिरी के ओवर्स में राजस्थान के मुंह से जीत को छीन लिया और लीग में अपनी छठी जीत हासिल की, इसके साथ ही वह प्वाइंटस टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गये हैं। वहीं राजस्थान की टीम को लीग में छठी हार का सामना करना पड़ा है, जिसका मतलब है कि उसे अगर लीग में बने रहना है तो बाकी के सारे मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

राजस्थान रॉयल्स के लिये इस मैच में रॉबिन उथप्पा और बेन स्टोक्स ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 50 रनों की साझेदारी की। उथप्पा ने आज के मैच में 22 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: IPL 2020: मुंबई से मिली करारी हार के बाद बोले केकेआर के नये कप्तान, उन्हें रोकना मुश्किल था

उथप्पा ने अपनी इस पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और आईपीएल में अपने 4500 रन पूरे कर लिये। उथप्पा ने राजस्थान की पारी के तीसरे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर यह कारनामा किया।

रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के लिये इस लीग में पहली बार अच्छी शुरुआत की हालांकि चहल की गेंद पर वह अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गये और पारी के 8वें ओवर की चौथी गेंद पर एरॉन फिंच के हाथों कैच करा के वापस पवेलियन भेज दिया।

और पढ़ें: वकार यूनिस ने दी पाकिस्तान क्रिकेट को वार्निंग, गिनाये बायो-बबल के नुकसान

गौरतलब है कि रॉबिन उथप्पा ने अपने अब तक के करियर में 184 मैच खेले हैं और इस दौरान 28.34 की औसत से 177 पारियों में 4535 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.09 का रहा है। आईपीएल में उथप्पा ने अपने करियर का बेस्ट स्कोर 87 रहा है।

उथप्पा ने अपने करियर के दौरान 24 अर्धशतक लगाने का काम किया है और इस दौरान उन्होंने 449 चौके और 159 छक्के लगाये हैं।

Story first published: Sunday, October 18, 2020, 5:40 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+