For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs RCB: राजस्थान को हरा कर टॉप पर पहुंची आरसीबी, यह 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2020 RCB vs RR: Virat Kohli's RCB after 7 years winning 3 out of 1st 4 matches | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का 15वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया जहां पर विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम ने इस सीजन अपना तीसरा मैच जीता और अकंतालिका में सबसे ऊपर पहुंच गई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद इस टीम की चिंताये बेशक बढ़ गई हैं।

और पढ़ें: RR vs RCB: फॉर्म में लौटे विराट कोहली, 37वां अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास

आरसीबी की टीम ने लीग में खेले गये अपने पहले 2 मैचों में करीबी जीत हासिल की थी लेकिन आज के मैच में वो ज्यादा बेहतर नजर आये और पूरे मैच में इनके खिलाड़ियों का दबदबा नजर आया। इस दौरान आरसीबी के लिये कप्तान विराट कोहली, युजवेंद्र चहल और देवदत्त पाड्डिकल ने जीत में अहम भूमिका निभाई और इस मैच के हीरो बने।

और पढ़ें: RR vs RCB: आखिर कौन हैं जूनियर क्रिस गेल के नाम से मशहूर महिपाल लोमरोर, दादी के दम पर बने दिग्गज

चहल ने झटके 3 विकेट, बने मैन ऑफ द मैच

चहल ने झटके 3 विकेट, बने मैन ऑफ द मैच

आरसीबी के लिये युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। इस दौरान उन्होंने संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा और रियान पराग का विकेट हासिल किया। चहल ने इस दौरान संजू सैमसन का एक शानदार कैच भी लपका जिसके दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम एक बार फिर बिखर गई और महज 154 रन पर ही पूरी टीम सिमट गई।

देवदत्त पाड्डिकल ने ठोंका तीसरा अर्धशतक

देवदत्त पाड्डिकल ने ठोंका तीसरा अर्धशतक

वहीं रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम के लिये देवदत्त पाड्डिकल ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की और अपने चौथे ही मैच में तीसरा अर्धशतक जड़ दिया। पाड्डिकल ने महज 45 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 63 रनों की पारी खेली। देवदत्त पाड्डिकल इस सीजन आरसीबी के लिये शानदार ओपनर के रूप में उभरे हैं लगातार टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया है। देवदत्त पडीक्कल ने 34 गेंद पर इस सीजन का अपना तीसरा आईपीएल अर्धशतक लगाया। विराट कोहली के साथ मिलकर उन्होंने आरसीबी को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

फॉर्म में लौटे विराट कोहली, जड़ा 37वां अर्धशतक

फॉर्म में लौटे विराट कोहली, जड़ा 37वां अर्धशतक

वहीं आरसीबी की टीम के जीत में तीसरे और मुख्य हीरो बने कप्तान विराट कोहली, जिन्होंने आज के मैच में नाबाद 72 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। पिछले 3 मैचों से लगातार फ्लॉप हो रहे विराट कोहली के लिये यह पारी काफी शानदार रही। उनका फॉर्म में लौटना न सिर्फ टीम के लिये बल्कि उनके लिये भी काफी राहत की सांस लेकर आया है।

Story first published: Saturday, October 3, 2020, 22:43 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+