Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अश्विन के खेलने पर संशय बरकरार, बाकी के दो स्टार खिलाड़ी बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए फिट घोषित

नई दिल्ली। चोट के कारण पर्थ टेस्ट नहीं खेलने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का 26 दिसम्बर से यहां शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भी खेलना तय नहीं माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अश्विन के खेलने को लेकर अगले 48 घंटे में कोई निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में एडिलेड टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले इस स्पिन ऑलराउंडर के खेलने पर संशय बरकरार है।

शास्त्री ने रविवार को कहा, 'जहां तक अश्विन की बात है, तो हम अगले 48 घंटों में एक बार फिर आकलन करने के बाद ही तय करेंगे कि अगले मैच के लिए वह फिट हैं या नहीं।' बता दें कि एडिलेट मैच के बाद अश्विन के पेट में खिंचाव आ गया था। अश्विन के अलावा रोहित शर्मा भी पीठ में तकलीफ के चलते दूसरा मैच नहीं खेले थे। जबकी पृथ्वी शॉ पहले ही चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में भारत ने तीसरे टेस्ट के लिए हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल को भी टीम में शामिल किया है।

शास्त्री ने रोहित शर्मा और ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर कहा कि वे दोनों चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम एकादश में शामिल किए जाने को लेकर अभी उन पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा, 'रोहित फिट लग रहे हैं। उन्होंने बहुत अच्छा सुधार किया है। लेकिन उन्हें मैच फिटनेस हासिल करनी होगी। हमें यह देखना होगा कि वह सोमवार तक और कितने बेहतर हो पाते हैं। पांड्या फिट हैं।'

Story first published: Monday, December 24, 2018, 10:27 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+