एटीपी रैंकिंग में प्रजनेश पहली बार टाॅप 100 में पहुंचे
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन पहली बार एटीपी रैंकिंग में टाॅप 100 में शामिल हुए हैं। प्रजनेश पिछले कुछ समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका फल उन्हें उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के रूप में मिला। वह छह पायदान चढकर 97वें स्थान पर हैं । प्रजनेश शीर्ष 100 में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हैं।
उनसे पहले सोमदेव वर्मन और युकी भांबरी टाॅप 100 में शामिल हो चुके हैं। हालांकि अब युकी 156वें और रामकुमार रामनाथन 128वें स्थान पर हैं। वहीं प्रजनेश पिछले सप्ताह एटीपी चेन्नई चैलेंजर के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। वह यदि शीर्ष 100 में बने रहते हैं तो ग्रैंडस्लैम एकल मुख्य ड्रॉ में उन्हें सीधे प्रवेश मिल जाएगा।
साकेत माइनेनी 255वें स्थान पर हैं । युगल में रोहन बोपन्ना 37वें, दिविज शरण 39वें, लिएंडर पेस 75वें , जीवन नेदुंचेझियान 77वें और पूरव राजा 100वें स्थान पर हैं । डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अंकिता रैना 165वें स्थान पर है ।
बता दें कि 29 वर्षीय प्रजनेश पिछले साल हुई एशियन गेम्स में टेनिस सिंगल स्पर्धा में कांस्य विजेता थे। वह इस स्पर्धा में मैडल जीतने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी हैं। चेन्नई में जन्में प्रजनेश ने 5 साल की उम्र में ही टेनिस में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
