Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कश्मीर पर 'बयान' देने के बाद, शाहिद अफरीदी को जावेद मियांदाद ने दी यह नसीहत

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने हाल ही में कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कश्मीर को ना ही भारत और ना ही पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए कश्मीर को अलग मुल्क बनाने की राय रखी थी। उनके इस बयान से काफी विवाद भड़का जिसके बाद उन्हें अपना बयान भी बदलना पड़ा। अफरीदी के इस बयान के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने अपने देश के क्रिकेटरों को विवादों से बचने के लिये राजनीतिक और अन्य संवेदनशील मसलों पर टिप्पणी करने से मना किया है।

हरफनमौला शाहिद अफरीदी द्वारा कश्मीर मसले पर विवादास्पद बयान दिये जाने के बाद उन्होंने यह बात कही ।
मियांदाद ने कराची में मीडिया से कहा ,'' मैं यही कहूंगा कि जो अफरीदी ने कहा ,वह उचित नहीं था और इससे बचा जा सकता था ।''
उन्होंने कहा ,'' क्रिकेटरों को सियासी और अन्य संवेदनशील मसलों पर बयान देने से बचना चाहिये । उन्होंने रिटायर होने तक क्रिकेट पर ही फोकस करना चाहिये और उसके बाद नये करियर के बारे में सोचना चाहिये ।''

अफरीदी ने लगाया भारतीय मीडिया पर आरोप:
अफरीदी के बयान पर जब वह निशाने पर आ गए तो उन्होंने ट्विटर पर लिखा ,'' भारतीय मीडिया ने मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया । मैं अपने देश को लेकर काफी जज्बाती हूं और कश्मीरियों के संघर्ष की कद्र करता हूं । इंसानियत बनी रहनी चाहिये और उन्हें उनका हक मिलना चाहिये ।'' उन्होंने कहा कि वह वीडियो क्लिप अधूरी है और उनकी बात को संदर्भ से इतर पेश किया गया ।

गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी अक्सर विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहते हैं।जम्मू-कश्मीर में सेना के आतंकरोधी अभियान के तहत मारे गए 13 आतंकियों के मारने जाने पर अफरीदी ने ट्वीट करते हुए शासन को दमनकारी और अमानवीय बताया था। उन्होंने सवाल किया था कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठन कहां हैं? वे इस खूनी संघर्ष को रोकने के लिए कुछ क्यों नहीं कर रहे?' इस ट्वीट के बाद उन्हें गौतम गंभीर समेत कई और स्टार्स ने निशाने पर लिया था।

Story first published: Saturday, November 17, 2018, 9:26 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+