Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महिला क्रिकेटर ने कहा- 5 लाख की कार नहीं घर चाहिए

कर्नाटका। आईसीसी महिला विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाली राजेश्वरी गायकवाड़ ने कर्नाटक सरकार की ओर से मिड-सेगमेंट की कार देने के ऑफर को खारिज कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उन्होंने सरकार से कहा है कि उन्हें कार की बजाय छत यानी घर की ज्यादा जरूरत है।

गौरतलब है कि जिले के प्रभारी व सूबे के जल संसाधन मंत्री एमबी पाटिल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा था कि 26 वर्षीया क्रिकेटर को 5 लाख रुपये की कीमत की कार गिफ्ट की जाएगी। दरअसल राजेश्वरी को यह गिफ्ट भारतीय टीम के आईसीसी महिला विश्वकप 2017 के फाइनल में पहुंचने की खुशी में दिया जाएगा।

राजेश्वरी गायकवाड़ ने कहा, 'सर, आपकी ओर से मिले इस सम्मान के लिए मैं धन्यवाद देती हूं। लेकिन, मैं कार नहीं चाहती, मुझे अपने परिवार के लिए घर की जरूरत है। इससे मेरी बहन, मां और भाइयों को भी मदद मिल सकेगी। हमें एक घर की बहुत ज्यादा जरूरत है।'

खबर के मुताबिक राजेश्वरी गायकवाड़ परिवार समेत किराये के घर में रहती हैं। इससे पहले एक ऑटोमोबाइल शोरूम की ओर से मंत्री ने एक ऑटो गियर स्कूटर की चाबियाँ राजेश्वरी को सौंपी थी जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+