Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जीतते-जीतते फिर हारा भारत, धोनी ब्रिगेड ने किया गुड़गोबर

राजकोट। आज एक बार फिर से भारत मैच जीतते-जीतते हार गया जिसके कारण टीम इंडिया के प्रशंसकों को मायूसी का सामना करना पड़ा। आज के मैच में मिडिल आर्डर बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही जिसके कारण भारत को आज का मैच गंवाना पड़ा।

रैना, रहाणे और कोहली ने जिस तरह से अपने विकेट गंवायें उसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी इसलिए आज टीम इंडिया राजकोट मैच जीतते-जीतते हार गयी और मेहमान टीम ने बड़ी आसानी से 18 रनों से जीतकर सीरीज 2-1 में बढ़त बना ली।

हालांकि भारत के लिए विराट कोहली ने 77 रनों की सर्वोच्च पारी खेली, जबकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 65 रन बनाए। कप्तान धोनी ने भी 47 रनों की अहम पारी खेली और कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी निभाई लेकिन सारी मेहनत पर पानी फिर गया।

विराट कोहली ने 77 रनों की सर्वोच्च पारी खेली लेकिन यह पारी बेकार रही

इससे पहले टॉस हारने के बाद गेंदबाजी करने मैदान में उतरी धोनी के गेंदबाज ने अपेक्षाकृत सधा हुआ खेल दिखाया और उन्होंने 7 विकेट पर समेटते हुए 270 पर समेटा था लेकिन बल्लेबाजों ने सब गुड़गोबर कर दिया।

धोनी ब्रिगेड ने किया गुड़गोबर

इससे पहले टॉस जीतने के बाद अफ्रीका की टीम ने अच्छी शुरूआत की, स्विटन डे कॉक के 103 की शानदार शतकीय पारी खेली और अफ्रीकन प्लेयर फॉफ डू प्लेसिस ने भी 60 रन का योगदान दिया जिसके दम पर अफ्रीका 270 रन बना पाया।भारत की ओर से मोहित शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि हरभजन सिंह, अमित मिश्रा और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+