हॉकी विश्व कप : भारतीय महिलाएं कठिन पूल में
29 अगस्त से 11 सितंबर तक होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम को मौजूदा चैम्पियन हॉलैंड के साथ एक पूल में रखा गया है।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के मुताबिक भारत के अलावा हॉलैंड, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, न्यूजीलैंड और जापान को ग्रुप-ए में रखा गया है।
भारतीय टीम विश्व कप के पिछले संस्करण में 11वें स्थान पर रही थी। आस्ट्रेलिया ने 2006 में यह खिताब जीता था जबकि हॉलैंड मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन भी है।
ग्रुप-बी में मेजबान अर्जेटीना के साथ-साथ चीन, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका को रखा गया है।
प्रतियोगिता के ग्रुप मैच राउंड रोबिन लीग आधार पर खेले जाएंगे। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा।
पूल इस प्रकार है :-
पूल-ए : हॉलैंड, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड और भारत।
पूल-बी : अर्जेटीना, चीन, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications