जडेजा की शादी में सरेआम दागी गईं गोलियां, पुलिस जांच में जुटी
राजकोट। टीम इंडिया के सरजी यानी रविंद्र जडेजा की शादी विवादों में फंस गई है। दरअसल जड़ेजा की शादी में जमकर फायरिंग हुई है जिसके बारे में लोकल पुलिस से जानकारी मांगी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस समय जडेजा सींजस होटल से बारात लेकर निकल रहे थे और घोड़ी पर बैठे थे तभी उस वक्त उनके रिश्तेदारों ने सरेआम दिन में कई राउंड फायरिंग की, जिससे स्थानीय लोगों में खलबली मच गई, गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची राजकोट ग्राम्य पुलिस को देखकर हालांकि सारे रिश्तेदार चुप हो गये लेकिन फिर भी लोगों में दहशत हो गई थी।
फिलहाल पुलिस उन लोगों की पहचान कर रही है जिन्होंने गोलियां दागी है, जडेजा की शादी का जो वीडियो भी वायरल हुआ है उससे ये भी लग रहा है कि जिस समय गोलियां दागी गईं उस समय खुद जडेजा और उनकी घोड़ी भी थोड़ी देर के लिए घबड़ा गये थे।
#WATCH: Celebratory firing during Cricketer Ravindra Jadeja's wedding procession in Rajkot (Gujarat)https://t.co/GgsIzfCDkn
— ANI (@ANI_news) 17 April 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
