Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंबलडनः रोजर फेडरर ने 8वीं बार जीता पुरुष सिंगल का खिताब

नई दिल्ली। विंबलडन के पुरूष एकल मुकाबले में रोजर फेडरर ने एक बार फिर से खिताबी जीत हासिल कर ली है। फेडरर ने 8वीं बार विंबलडन मेन्स सिंगल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।

स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने क्रोएशिया के मारिन सिलिक को 6-3, 6-1, 6-4 से हराकर ये खिताब अपने नाम कर लिया। फेडरर ने साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम-विंबलडन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ ही फेडरर ने 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिया।

इस मुकाबले में पहले सेट की शुरुआत में सिलिक ने फेडरर को कड़ी टक्कर दी, लेकिन बाद मे फेडरर उनपर काफी भारी पड़े। फिर फेडरर सिलिक पर हावी रहे और यह सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में फेडरर में भी फेडरर ने सिलिक को कोई मौका नहीं दिया और दूसरा सेट 6-1 से जीत दिया। दूसरे सेट के साथ ही फेडरर की जीत तय हो गई। आखिरी सेट में सिलिक ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 2-1 की बढ़त हासिल की, लेकिन 6-4 से आखिरी सेट से अपने नाम कर लिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+