आठवीं बार विंबलडन जीतने के बाद फेडरर ने सारी रात पी शराब
नई दिल्ली। रोजर फेडरर वो शख्स है जिसने दुनिया के हर टेनिस कोर्ट में अपना झंडा गाडा हैं। इस बार जब विंबलडन की चमचमाती 8वीं ट्रॉफी को फेडरर अपने हाथों में लेकर चूम रहे थे तब उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि टेनिस जगत में फिलहाल वो ही शहंशाह हैं। इस बार विंबलडन जीतने के बाद जश्न कुछ ऐसा हुआ कि फेडरर खुद भूल गए कि उन्होंने क्या कारनामा कर दिया है।

30-40 दोस्तों के साथ जमकर पी शराब
मीडिया ने जब फेडरर से पूछा कि जीत के बाद आपकी रात कैसी रही तब फेडरर ने कहा 'मुझे नहीं पता कि मैंनें जीतने के बाद क्या किया। मुझे सिर्फ इतना मालूम है कि मैंने अलग-अलग प्रकार की बहुत सारी ड्रिंक्स कर ली थी। मुझे याद है कि मैंने कुछ 30-40 दोस्तों के साथ बैठकर बार में जमकर दारू पी और बहुत मजे लूटे'।

भूल गए थे फेडरर कि उन्होंने क्या किया है
फेडरर ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा 'मैं सुबह 5 बजे जाकर सो पाया। जब मैं जगा तो मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था और उसके करीब एक घंटे बाद मुझे पता चला कि मैंने टेनिस में एक बार फिर कुछ किया है। मैंने विंबल्डन जीता हैं। मैं कुछ हूं। मैं दोबारा खुश हो गया'।

19वां ग्रैंड स्लैम
इस बार जब स्विस स्टार फेडरर ने विंबलडन को अपने नाम किया तो वो उनके करियर का 19वां ग्रैंड स्लैम था। जिसमें से ज्यादातर उन्होंने उनके चिर प्रतिद्वंदी राफेल नडाल के खिलाफ जीते हैं। इस साल के शुरुआत में फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया था और अब विंबलडन जीतने के बाद अगले महीने शुरू हो रहे यूएस ओपन में इस स्टार पर पूरी दुनिया की निगाहें रहेगी। रोजर फेडरर ने आखिरी यूएस ओपन 2008 में जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
