नई दिल्ली। राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज दूसरे दिन का मैच खत्म हो गया। इंग्लैण्ड ने पहले दिन के 4 विकेट पर 311 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और 537 रनों के स्कोर पर आलआउट हो गया। स्टंप्स तक भारत ने अपनी पहली पारी में मुरली विजय और गौतम गंभीर की सधी हुई बल्लेबाजी की बदौलत बिना विकेट खोए 63 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी 474 रन पीछे है।
दूसरे दिन की शुरुआत में मोइन अली ने 99 रन के व्यक्तिगत स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और अपना सैकड़ा जमाया। इसके बाद बेन स्टाेक्स ने भी शतक जमाया है। जोए रूट और मोइल अली के बाद वह तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस मैच में शतक लगाया है।
इंग्लैण्ड की पारी के 159.3 ओवर की समाप्ति पर 10 विकेट के नुकसान पर 537 रन स्कोर है। मोइन अली 213 गेंदों पर 117 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके जड़े। जॉनी बेरस्टो भी 46 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हो गए। क्रिस वोएक्स 4 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने। बेन स्टोक्स 128 रन बनाकर आउट हो गए। जफर अंसारी 32 रन बनाकर आउट हुए हैं। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
लंच सेशन के तुरंत बाद मेहमान टीम का 7वां विकेट गिर गया और कुछ ही देर बात आदिल राशिद के रूप में 8वां विकेट भी गिर गया। चायकाल से ठीक पहले 9वां विकेट भी गिर गया।
भारत की तरफ से आर अश्विन ने दो, मोहम्मद शमी ने दो, रवींद्र जडेजा ने दो और उमेश यादव ने एक विकेट लिए।