For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राजकोट टेस्ट: तीसरे दिन का खेल खत्‍म, चेतेश्‍वर पुजारा और मुरली विजय ने ठोंके शतक, भारत 300 के पार

राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन था।

राजकोट। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन मुरली विजय का विकेट गिरने के साथ ही खत्‍म हो गया। तीसरे दिन भारत की तरफ से चेतेश्‍वर पुजारा ने अपने कॅरियर का 9वां और मुरली विजय ने 7वां टेस्‍ट शतक लगाया। भारत 300 रन के पार पहुंच गया है और उसके 6 विकेट अब भी हाथ में हैं और इंग्‍लैण्‍ड से 218 रन अब भी पीछे है।

इससे पहले भारत के दिन की शुरुआत अच्‍छी नहींं रही। गौतम गंभीर दिन के दूसरे ओवर में ही चलते बने। इसके बाद मुरली विजय और चेतेश्‍वर पुजारा ने बेहतरीन साझेदारी की। इसके दम पर भारत 300 रनोंं के पार पहुंंचा।

तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक भारत ने अपनी पारी के 108.3 ओवर खेलकर 4 विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं। चौथे दिन के खेल में भारत के सामने इंग्‍लैण्‍ड के लक्ष्‍य को चेज करने के साथ ही उसे अच्‍छा खासा टार्गेट भी देना होगा।

पुजारा ने 169 गेंदाें पर 15 चौकों की मदद से शतक लगाया। वहीं दूसरे छोर पर मुरली विजय ने 254 गेंदों पर 8 चौकों और 3 छक्‍कों की मदद से शतक लगाया। इन दोनों ने भारतीय पारी को गंभीर का विकेट गिरने के बाद संभाला।

इसके बाद चेतेश्‍वर पुजारा स्‍टोक्‍स की गेंद पर 124 रन बनाकर आउट हो गए। मुरली विजय भी आदिल राशिद की गेंद पर 126 रन बनाकर आउट हो गए। अब विराट कोहली और अमित मिश्रा क्रीज पर हैं।

तीसरे दिन भोजनकाल तक भारत ने पहली इनिंग में एक विकेट खोकर 162 रन बना लिए थे। अमित मिश्रा(0) और विराट काेहली (26) क्रीज पर हैं। भारत को पहला झटका दिन के दूसरे ही ओवर में गौतम गंभीर के रूप में लगा। उन्हें 29 रन के निजी स्कोर पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने lbw आउट कर दिया।

भारत अपनी पारी के 106 ओवर खेल चुका है। अभी भारत का स्‍कोर 2 विकेट पर 316 रन है और वह अब भी 221 रन पीछे है।

आपको बता दें कि दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में सभी विकेट गंवाते हुए 537 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि आज विकेट टर्न ले सकता है इसलिए बल्‍लेबाजों को संभलकर खेलने की जरूरत है।

-

भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+