For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जिसे किया था COA ने नजरअंदाज, उसी से ट्रेनिंग ले रहे हैं जसप्रीत बुमराह

नई दिल्ली। स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने के बाद स्टार इंडियन पेसर जसप्रीत बुमराह ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल के ट्रेनर रजनीकांत शिवगणानम के साथ मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में फिटनेस की ओर ध्यान देना फिर से शुरू कर दिया है। बुमराह ने सितंबर में चोट का सामना किया और इस कारण वह दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में नहीं खेल सके।

बुमराह की वापसी अगले साल न्यूजीलैंड दाैरे पर होने की संभावना है। भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय, तीन एक दिवसीय मैच खेलेगा। इसके बाद 24 जनवरी से शुरू होने वाले दो टेस्ट मैच होंगे। बुमराह ने फिटनेस प्रूव करने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी की ओर रूख नहीं किया बल्कि ट्रेनर रजनीकांत के सहयोग से खुद को प्रूव करने में लगे हैं। बुमराह ने अफने ट्विटर पर भी एक वीडियो डाली है जिसमें रजनीकांत बुमराह को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

रजनीकांत ने अगस्त में टीम इंडिया के स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कोच के पद के लिए आवेदन किया था, लेकिन सीओए ने उन्हें नहीं चुना। रजनीकांत की जगह निक वेब को टीम इंडिया के स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कोच के लिए चुना था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी इसपर कोई आपत्ति नहीं जताई कि उनकी टीम के कोच रजनीकांत क्यों बुमराह के लिए व्यस्त हैं। दिल्ली कैपिटल्स के एक सूत्र ने कहा, "वह मुख्य रूप से दिल्ली टीम के लिए एक सलाहकार हैं। जबतक आईपीएल नहीं है, रजनीकांत शिवगणम किसी के भी साथ काम करने के लिए स्वतंत्र हैं। यह पूरी तरह से दोनों पक्षों के बीच एक व्यक्तिगत व्यवस्था है।" भारतीय टीम के लिए अपने 12 टेस्ट मैचों में बुमराह ने अब तक 62 विकेट लिए हैं।

Story first published: Tuesday, December 3, 2019, 17:46 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+