राजपक्षे जल्दी ही भारत आएंगे जहां वो समापन समारोह में शिरकत करेंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान राजपक्षे भारत के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाक़ात करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत होगी. राजपक्षे की यात्रा के दौरान श्रीलंका के विदेश मंत्रि प्रोफेसर जीएल पेयरिस भी उनके साथ होंगे.
भारत सरकार का कहना है कि राजपक्षे इस यात्रा में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं भी करेंगे. इस दौरान पेयरिस भारत के विदेश मंत्री, गृह मंत्री, वाणिज्य मंत्री और कई अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से बातचीत करेंगे.
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों की दावेदारी करना चाहता है और संभवत इस यात्रा में श्रीलंका इस बात के लिए भारत का समर्थन मांग सकता है. वैसे भारत में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीलंका को अब तक केवल एक पदक मिल सका है.