IPL 2019: फिर गर्म हुए कैप्टन कूल, धोनी ने कैच छोड़ने पर मुरली विजय पर खोया आपा
नई दिल्ली। आईपीएल का ये सीजन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के धैर्य की कड़ी परीक्षा लेता हुआ दिखाई दे रहा है। अक्सर शांत और स्थिर रहने वाले इस बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स की और खेलते हुए कई मौकों पर अपना धैर्य खोया है। इस मामले में सबसे कुख्यात किस्सा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए लीग मैच का था जिसमें एक नो-बॉल विवाद पर धोनी ने ऐसा आपा खोया की डगआउट से सीधा मैदान में जाकर अंपायर से बहस करने लगे थे। बाद में उन पर आईपीएल नियमों के उल्लंघन के तरह मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया था।

कैप्टन कूल फिर हुए गर्म-
7 मई को हुए पहले क्वालीफायर मैच में भी एक ऐसा ही वाकया देखने में आया। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ। चेन्नई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में केवल 131 रन बनाए थे। ऐसे में हर एक रन बचाना काफी महत्वपूर्ण था। जब मुंबई की टीम इस स्कोर का पीछा करने के लिए उतरी तो चाहर ने पांचवें ओवर में ही एक शानदार मौका बनाया। उस समय बल्लेबाजी छोर पर सूर्यकुमार यादव मौजूद थे।

मुरली विजय ने गंवाया सुनहरा मौका-
उन्होंने चाहर की एक लेंथ बॉल पर लेग साइड पर एक शॉट खेलना लेकिन टाइमिंग सहीं ना होने के कारण गेंद मिड ऑन की और उड़ती हुई निकल गई। मिड ऑन पर मुरली विजय फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने उछलते हुए कैच लेने का प्रयास किया और छलांग भी लगभग सही समय पर लगाई लेकिन ऐन वक्त पर वे गेंद लपकने से चूक गए और कैच छूट गया। इतना ही नहीं, यह गेंद विजय के हाथ में फिसलकर सीधे चार रन की ओर भी चली गई।
विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हुई इस दिग्गज खिलाड़ी की वापसी

धोनी ने निकाला विजय पर गुस्सा-
विजय का यह खराब प्रदर्शन धोनी को बर्दाश्त नहीं हुआ और वे बेहद निराश दिखाई दिए। धोनी ने विजय पर चिल्लाते हुए अपना गुस्सा निकाला। बाद में जब मैच का नतीजा आया तो धोनी का यह गुस्सा भी पूरी तरह से जायज साबित हुआ। क्योंकि सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 54 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली और अंत तक आउट नहीं हुए। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई को एक बार फिर से फाइनल में जाने का टिकट मिल गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
