
रसेल ने बनाए इतने रन
इस मुकाबले में खुलना टाइगर्स ने टाॅस जीतते हुए राजशाही को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। ओपनर लिटन दास व अफिफ होसैन ने ओपनिंग करते हुए पहले विकेट के लिए सिर्फ 14 रन जोड़े। राजशाही को पहला झटका होसैन के रूप में तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लगा जो 10 रन बनाकर पवेलियन लाैटे। लेकिन तीसरे नंबर पर आए विकेटकीपर इरफान सूकुर ने पारी को संभाला और 35 गेंदों में 52 रन बना डाले। वहीं लिटन दास 25 रन बनाकर आउठ हुए। चाैथे नंबर पर आए शोएब मलिक महज 9 रन बनाकर चलते बने। राजशाही के 14.2 ओवर में 99 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे, कि तभी कप्तान रसेल ने मोहम्मद नवाज के साथ मिलकर खुलना टाइगर्स के गेंदबाजों की धुनाई करना शुरू कर दी। रसेल ने 16 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए जिसमें 3 छक्के शामिल रहे, वहीं नवाज ने 20 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए जिसकी बदाैलत राजशाही ने खुलना टाइगर्स के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा।

खुलना टाइगर्स हुई ढेर
जवाब में उतरी खुलना टीम की शुरूआत खराब रही। ओपनिंग जोड़ी महज 2 ओवर के भीतर पवेलियन लाैट गई। खुलना की टीम 8 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 149 रन ही बना सकी और राजशाही ने 21 रन से बाजी मारते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया। खुलना के लिए शामसुर रहमान ही 52 रन बना सके। रसेल ने जहां बल्ले से रन बरसाए तो गेंदबाजी में भी कमाल किया। रसेल ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। इनके अलावा मोहम्मद इरफान, कामरुल इस्लाम को 2-2 विकेट मिले। अबु जायेद और मोहम्मद नवाज को 1-1 विकेट मिला। रसेल को मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

BPL का खिताब जीतने वाली टीमें-
2012- ढाका ग्लेडिएटर्स
2012-13- ढाका ग्लेडिएटर्स
2015-16- कोमिला विक्टोरियंस
2016-17- ढाका डाइनामेट्स
2017-18- रंगपुर राइडर्स
2018-19- कोमिला विक्टोरियंस
2019-20- राजशाही राॅयल्स


Click it and Unblock the Notifications
