एंजेलो परेरा ने ठोके एक ही मैच में दो दोहरे शतक, हासिल किया ये रिकॉर्ड
नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाड़ी एंजेलो परेरा ने क्रिकेट के इतिहास में नया कमाल किया है।81 साल बाद इस खिलाड़ी ने रिकॉर्ड दोहराते हुए एक ही मैच की दोनों पारियों में दोहरा शतक जमाया। यह क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरा मौका है जब किसी बल्लेबाज ने एक ही प्रथम श्रेणी मैच में दो दोहरे शतक जमाए हैं। श्रीलंका के घरेलू क्लब नोनडेस्क्रप्टि्स क्रिकेट क्लब (एनसीसी) के कप्तान एंजेलो परेरा ने यह कारनामा किया। इससे पहले 1938 में इंग्लिश काउंटी केंट के बल्लेबाज आर्थर फैग ने एसेक्स के खिलाफ 244 और नाबाद 202 रनों की पारियां खेली थीं। परेरा ने सिंहली क्रिकेट क्लब (एससीसी) के खिलाफ चार दिवसीय मैच की पहली पारी में 203 गेंदों का सामना कर 201 रन बनाए और दूसरी पारी में 268 गेंदों पर 231 रन बनाए।
पिच काफी फ्लैट थी लेकिन फिर भी परेरा का यह प्रदर्शन कड़ी गेंदबाजी अटैक के सामने रहा। धमिका प्रसाद और सचित्रा सेनानायके जैसे गेंदबाज के सामने परेरा ने यह आंकड़ी छुआ। प्रीमियर लीग के इस सीजन में कई बल्लेबाजों ने दोहरे शतक जमाए हैं। परेरा हालांकि पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो दोहरे शतक जमाए हैं।
नॉन्डेस्क्रिप्ट्स क्लब के 444 के स्कोर के जवाब में सिंहली क्लब की टीम 480 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद दूसरी पारी में भी एंजेलो परेरा ने 268 गेंदों पर 231 रन जड़ दिए। परेरा दो दोहरे शतक बनाने वाले करीब दो सौ साल के फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
